नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई: महाराष्ट्र के परिवहन तथा संसदीय कार्य मंत्री एडवोकेट अनिल परब के मार्गदर्शन में शिवसेना नगरसेवक चंद्रशेखर वायंगणकर के प्रयत्नों से बुधवार को प्रभाग क्रमांक पंचानवे में खेरनगर स्थित खेरवाड़ी सिग्नल से बांद्रा न्यायालय तक सर्विस रोड के बगल में बने नाले के पुनःनिर्माण तथा बरसात के पहले साफ सफाई के काम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर चंद्रशेखर वायंगणकर के अलावा संजय वारडे, विकास भगत,सुनील भाटकर,एकनाथ पूरळकर,बाळा भाईडकर,बाळू शिंत्रे,राजेश पांडे,विनोद पांचाळ,शरद नांदोस्कर,सचिन राणे,सुंदर पुजारी,सुरेन्द्र तुळसकर,सुधीर पिळर्णकर,शरद दळवी समेत अनेक मान्यवर उपस्थित रहे।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3elAanK
Tags
recent