नया सबेरा नेटवर्क
जौनपुर। जनपद के विकास खंड मछलीशहर स्थित ग्राम सभा करियांव में एक किन्नर ने बॉलीवुड के हीरो सहित भाजपा समर्थित प्रत्याशी को धूल चटाते हुए अपना जलवा कायम रखते हुए ग्राम सभा सरकार के मुखिया की कुर्सी पर बड़े वोटों के अंतराल से जीत दर्ज कर कब्जा कर लिया है। यहां बता दे कि करियांव गांव सभा में स्थित मीरगंज क्षेत्र शहीदों का गांव कहा जाता है। साथ ही यह ग्रामसभा सांसद आदशर््ा गांव है जिसका प्रतिनिधित्व अब ग्रामवासियों ने आशा किन्नर के हाथ में सौंप दी है। गांव में विकास की बागडोर किन्नर के हाथों में सौंपना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हैं। जीत के बाद आशा ने गांव के लोगों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा है कि जो भरोसा जनता ने हम पर दिखाया है वह जरूर पूरा करेंगी। पंचायत चुनाव में किन्नर आशा ने प्रधान प्रत्याशी बनकर अपना भाग्य आजमाया। जनता ने उन पर वि·ाास करते हुए 826 मतों से जीत भी हासिल करा दी। यह घटना क्षेत्र सहित आसपास के लोगों में चर्चा का विषय बन गया है। आशा किन्नर को कुल 1380 मत मिले थे तो निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित महेन्द्र को 520 वोट मिले थे। इतना ही नहीं इस गांव से प्रधान पद पर वालीवुड के स्टार पिन्टू सिंह अपनी किस्मत आजमा रहे थे गांव की जनता के बीच उनका ग्लैमर नहीं चला और महज 250 वोट पाकर तीसरे स्थान पर नजर आये। हालांकि किन्नर आशा ने जब पर्चा दाखिल किया था तो लोगों के साथ खुद आशा के मन में भी आशंका थी। मगर नामांकन के बाद जब जनसंपर्क शुरू किया तो लोगों का समर्थन मिलता गया।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xCqtJ7
0 Comments