Adsense

राशन वितरण की तर्ज पर शुरू हुई गेंहूं की खरीद | #NayaSaberaNetwork

नया सबेरा नेटवर्क
पहली बार शासन स्तर से नहीं आया गेंहूं खरीद का लक्ष्य
पास्क मशीन पर अंगूठा लगाते ही किसान का आयेगा विवरण
जौनपुर। राशन वितरण की तरह अब जिले में गेंहूं की खरीद शुरू हो गयी है। हालांकि इससे पहले क्रय केंद्रों पर बिना पास्क मशीन से ही खरीद हो गयी थी। लेकिन जिले में लगभग सौ मशीनें आ चुकी हैं और उसमें से तीस मशीनों का वितरण भी हो चुका है। जनपद में लगभग एक सौ अठ्ठारह क्रय केंद्र खोले गये हैं। बतातें चलें कि पहली बार शासन स्तर से गेंहूं की खरीद लक्ष्य निर्धारित नहीं कियाा गया। सरकार की यह मंशा है कि किसान अधिक से अधिक अपना गेंहूं क्रय केंद्रों पर बेचें लेकिन फर्जीवाड़ा न होने पाये इसके मद्देनजर पास्क मशीन की व्यवस्था की गयी है। जिस तरह से राशन वितरण अंगूठा लगाने के बाद ही कार्ड धारक को मिल पाता है उसी तर्ज पर सरकार ने यह व्यवस्था की है जो किसान गेंहूं अपना क्रय केंद्रों पर बेचना चाहता है तो मशीन पर अंगूठा लगाते ही सारा विवरण उक्त किसान का आ जायेगा और वह आराम से अपना गेंहूं क्रय केंद्र पर बेच सकेगा। सरकार ने यह व्यवस्था इसलिए की है कि छोटे किसान भी आराम से अपना गेंहूं बेच सकें। यह व्यवस्था न होने पर पहले लोग मनमाने ढंग से अपना गेंहूं बिचौलियों के माध्यम से बेच देते थे। जो किसान नहीं थे उनके नाम पर भी गेंहू बड़े किसान बेच देते थे लेकिन अब इस नई व्यवस्था हेरीफेरी नहीं हो पायेगी और पारदर्शिता के साथ गेंहूं की खरीद होगी। इस संबंध में प्रभारी डिप्टी आरएमओ अजय सिंह ने बताया कि सरकार की मंशा के मुताबिक गेंहूं की खरीद जनपद में हो रही है। कोई भी किसान लगभग पचास कंुटल तक अपना गेंहू आराम से क्रय केंद्र पर बेच सकता है। 

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*Ad : स्नेहा सुपर स्पेशियलिटी हास्पिटल (यश हास्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर) | डा. अवनीश कुमार सिंह M.B.B.S., (MLNMC, Prayagraj) M.S. (Ortho) GSVM, M.C, Kanpur, FUR (AIMS New Delhi), Ex-SR SGPGI, Lucknow, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ | इमरजेंसी सुविधाएं 24 घण्टे | मुक्तेश्वर प्रसाद बालिका इण्टर कालेज के सामने, टी.डी. कालेज रोड, हुसेनाबाद-जौनपुर*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3ixcmja

Post a Comment

0 Comments