Adsense

महाराष्ट्र सरकार ने 16 महीने में प्रचार पर खर्च किए 155 करोड़ | #NayaSaberaNetwork

महाराष्ट्र सरकार ने 16 महीने में प्रचार पर खर्च किए 155 करोड़ | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
मुंबई:  सूचना और जनसंपर्क महानिदेशालय ने आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली को सूचित किया है कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की महाविकास आघाड़ी सरकार ने पिछले 16 महीनों में प्रचार अभियानों पर 155 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। सोशल मीडिया पर करीब 5.99 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। ठाकरे सरकार प्रचार अभियानों पर हर महीने 9.6 करोड़ रुपये खर्च कर रही है। आरटीआई कार्यकर्ता अनिल गलगली ने सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय से महाविकास आघाड़ी सरकार के गठन के बाद से प्रचार अभियान पर हुए विभिन्न खर्च की जानकारी मांगी थी। सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय ने अनिल गलगली को 11 दिसंबर 2019 से 12 मार्च 2021 तक 16 महीनों में प्रचार अभियान पर हुए खर्च की जानकारी दी। इसमें वर्ष 2019 में 20.31 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें सबसे अधिक 19.92 करोड़ रुपये नियमित टीकाकरण अभियान पर खर्च किया गया है।वर्ष 2020 में 26 विभागों के प्रचार अभियान पर कुल 104.55 करोड़ रुपये खर्च किए गए। महिला दिवस के मौके पर प्रचार-प्रसार अभियान पर 5.96 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. पदम विभाग पर 9.99 करोड़, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पर 19.92 करोड़, 4 चरणों में विशेष प्रचार अभियान पर 22.65 करोड़ खर्च किए गए हैं। इसमें 1.15 करोड़ रुपये की कीमत सोशल मीडिया पर दिखाई गई है। महाराष्ट्र शहरी विकास मिशन पर तीन चरणों में 6.49 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने चक्रवात पर 9.42 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जिसमें से 2.25 करोड़ रुपये सोशल मीडिया पर दिखाए गए हैं। राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने 18.63 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। शिवभोजन के प्रचार अभियान हुआ  20.65 लाख के खर्च में सिर्फ सोशल मीडिया पर 5 लाख का खर्च दिखाया गया हैं। वर्ष 2021 में 12 विभागों ने 12 मार्च 2021 तक 29.79 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। राज्य के स्वास्थ्य शिक्षा विभाग ने एक बार फिर 15.94 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। जल जीवन मिशन के प्रचार अभियान पर हुए खर्च में 1.88 करोड़ रुपये में से सोशल मीडिया पर 45 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग ने 2.45 करोड़ रुपये खर्च किए जिसमें से 20 लाख रुपये सोशल मीडिया पर खर्च किए हैं। अल्पसंख्यक विभाग ने 50 लाख रुपये में से 48 लाख रुपये सोशल मीडिया पर खर्च किए हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने  3.15 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। इसमें 75 लाख का खर्चा सोशल मीडिया पर बताया हैं। अनिल गलगली के अनुसार, यह आंकड़ा और अधिक हो सकता है क्योंकि सूचना एवं जनसंपर्क महानिदेशालय के पास शत-प्रतिशत जानकारी नहीं है। सोशल मीडिया के नाम पर किया जाने वाला खर्च संदिग्ध है। इसके अलावा क्रिएटिव के नाम से दिखाए जाने वाले खर्च की गणना कई तरह की शंकाओं को जन्म दे रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में अनिल गलगली ने मांग की है कि सरकार विभागीय स्तर पर होने वाले खर्च, खर्च का ब्यौरा और लाभार्थी का नाम वेबसाइट पर अपलोड करे।

*प्रवेश प्रारम्भ : मो० हसन पी.जी. कालेज, जौनपुर | स्व. नूरुद्दीन खाँ एडवोकेट गर्ल्स डिग्री कालेज, अफलेपुर मल्हनी बाजार, जौनपुर | सत्र 2021-22 में प्रवेश प्रारम्भ - सीमित सीटें (बीए, बीएससी, बीकाम एवं एमए, एमएससी, एमकाम) पूर्वांचल वि.वि. में संचालित सभी पाठ्यक्रम | न्यू कोर्स स्नातक स्तर पर - संगीत- तबला, सितार एवं बीबीए स्नातकोतर स्तर पर – बायोकमेस्ट्री, माइकोबाइलॉजी एवं कम्प्यूटर साइंस | शुल्क- अत्यन्त कम एवं दो किस्तों में जमा की जा सकती है| 1- भव्य प्रयोगशाला, 2- योग्य प्राध्यापक, 3- कीड़ा स्थल | सभी विषयों में ऑनलाइन/आफलाइन कक्षाएं 05 जुलाई 2021 से प्रारम्भ कर दी जायेगी. अधिक जानकारी के लिए निम्न नम्बर पर सम्पर्क करें (05452-268500) 9415234384, 9336771720, 7379960609*
Ad



*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*Admission Open : ROYAL COACHING INSTITUTE (Royal Educational & Social Welfare Society) Contact: 05224103694 9919906815, 6390007012 | Jaunpur Center-House No. 171 Near Income Tax Office, Shekhupur, Hussenabad, Jaunpur - 222002 | Head Office - Ground Floor, Kailash Kala Building, 9-A Shahnajaf Road, Hazratganj, Lucknow - 226001 | भारत सरकार द्वारा फ्री कोचिंग व छात्रवृत्ति | COURSE : NEET - MEDICAL | SPONSORED BY MINISTRY OF SOCIAL JUSTICE AND EMPOWERMENT GOVERNMENT OF INDIA | Admission Open — SC / OBC वर्ग के छात्र छात्राओं के लिये • Last Date : 5 July 2021 • स्टाइपेन्ड 3000 /- रु प्रतिमाह स्थानीय तथा 6000/- रू प्रतिमाह बाहरी अनुमन्य है। • 8 लाख रुपये तक के वार्षिक पारिवारिक आय वाले छात्र छात्राएं प्रवेश के योग्य होंगे। • छात्र/छात्राओं को शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, Course Duration बैंक एकाउन्ट और तीन पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न करना अनिवार्य है। Total Seats 85 9 Months/ • आनलाईन आवेदन के लिए visit www.resws.org/enrollment-form/ • अनिवार्य डॉक्युमेन्ट coaching.royal@gmail.com पर ईमेल करें। 39 weeks | विशेषताएं — अनुभवी और उच्चशिक्षित शिक्षकों द्वारा कक्षायें ली जायेंगी। • वातानुकूलित, स्मार्ट क्लास रूम और ऑनलाईन क्लासेस की सुविधा। • उचित शैक्षिक माहौल व लाइब्रेरी की सुविधा। समय-समय पर टेस्ट ले कर परीक्षा की विशेष तैयारी कराना। • अधिक जानकारी के लिये सम्पर्क करें.* Ad
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3xj9ryW

Post a Comment

0 Comments