टोक्यो ओलंपिक 2020 खिलाड़ियों से पीएम ने बात कर खिलाड़ियों का हौसला आसमान पर ला दिया है - भारत पर मैडलों की बारिश बरसेगी - एड किशन भावनानी
गोंदिया - टोक्यो ओलंपिक 2020, 23 जुलाई 2021 से 8 अगस्त 2021 तक चलेगा। जिसकी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है वर्तमान कोरोना काल में टोक्यो ओलंपिक 2020 को करने का जज़्बा और साहसपूर्ण फैसला सराहनीय है। हालांकि यह 2020 में ही होना था। परंतु कोरोना के पीक स्तर पर चलने से इस इसे रद्द कर दिया गया था और अब इस वर्ष 2021 में हो रहा है। यही कारण है कि इसे टोक्यो ओलंपिक 2020 ही नाम दिया गया है। हालांकि दुनिया से करोना कॉल समाप्त नहीं हुआ है। फिर भी कड़ी सुरक्षा चाक -चौबंद नियंत्रण और निगरानी में अनेक प्रतिबंधों में खेल होंगे इसमें दर्शकों के लिए प्रतिबंध है। केवल खिलाड़ी कोच और संबंधित स्टाफ तथा अनिवार्य लोग ही उपस्थित हो सकेंगे, इस संबंध में बहुत पहले ही इसमें प्रोटोकॉल की घोषणा जारी कर दी गई थी।...साथियों बात अगर हम भारत के खिलाड़ियों के टोक्यो ओलंपिक 2020 में भाग लेने की करें तो इसमें, 22 राज्यों से, 126 एथलीट टोक्यो ओलंपिक में 18 खेलों में 135 करोड़ भारतीयों का प्रतिनिधित्व करेंगे और कुछल नेतृत्व में हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। दशक में ऐसा पहली बार होगा जब ओलंपिक खेलों में इक्वेस्टेरियन (घुड़सवारी) में कोई खिलाड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। यह पहली बार ही होगा कि इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।...साथियों बात अगर हम खिलाड़ियों, लेखकों और कवियों की करें तो मेरी निजी राय है कि इनका सबसे बड़ा धन और विजय मार्ग की ओर ले जाने की चाबी इनका हौसला अफजाई, प्रोत्साहन, उत्साहवर्धनज है, यह इनके जज्बे में जान भरने का काम करता है, जिससे हारने वाला खिलाड़ी भी जीत जाता है। हालांकि मेहनत, प्रैक्टिस और दावपेंच सीखना भी मायने रखता है। परंतु इन सबका पेंच हौसला अफजाई और प्रोत्साहन से अटैच है जिसको सफलता मिलने की पूरी उम्मीद रहती है और किसी वजह से हार भी जाता है तो आगे जीत का संकल्प लेनेमें मदद होती है। जबकि इनके लिए अनुशासन, डेडीकेशन और संकल्प एक महत्वपूर्ण विशेषज्ञता है...। साथियों बात अगर हम खिलाड़ियों की करें तो उनके लिए प्रोत्साहन हौसला अफजाई और उत्साह का जज्बा एक महत्वपूर्ण काम करता है और जीत का रास्ता बनाता है, दिलो-दिमाग में लक्ष्य पाने की चाहत भरता है, जो हमने दिनांक 13 जुलाई 2021 को देरशाम टीवी चैनलों पर माननीय पीएम के द्वारा टोक्यो ओलंपिक 2020 में चयनित खिलाड़ियों से वर्चुअल सीधे बात करते देखा। जो खिलाड़ियों की तो छोड़िए, पर आज भारत का हर नागरिक उत्साहवर्धक हो गया है और संकल्पित हो गया है कि अब की बार भारत में मैडलो की बारिश टोक्यो ओलंपिक 2020 के माध्यम से होगी। साथियों पीएम का खिलाड़ियों के साथ लाइव वर्चुअल बातचीत देख कर मुझे भी लगा के काश मैं भी खिलाड़ी होता पीएम ने बड़े ही जज्बे से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया यह देखकर हर भारतीय को आज खुशी हुई होगी उन्होंने खिलाड़ियों से कहा, आप टोक्यो जाकर जब देश का परचम लहराएंगे तो उसे पूरी दुनिया देखेगी। आपको ये बात जरूर याद रखनी है कि जीतने का दबाव लेकर नहीं खेलना है। अपने दिलों दिमागको बस एक बात कहिए कि मुझे अपना बेस्ट परफॉर्म करना है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया है। पहली बार इतने ज्यादा खेलों में भारत के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। कई खेल ऐसे हैं जिनमें भारत ने पहली बार क्वालिफाई किया हैं पीएम ने टोक्यो ओलंपिक खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों से बात कर सभी को अपनी शुभकामनाएं भी दी। आज खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा इंटरनेशनल एक्सपोजर भी दिया जा रहा है। स्पोर्ट्स से जुड़ी संस्थानों ने आप सबके सुझावों को सर्वोपरि रखा, इसीलिए इतने कम समय में इतने बदलाव आ पाये हैं। आपको ये बात जरूर याद रखनी है कि जीतने का दबाव लेकर नहीं खेलना है। आप टोक्यो जाकर जब देश का परचम लहराएंगे तो उसे पूरी दुनिया देखेगी। अपने दिलों दिमाग को बस एक बात कहिए कि मुझे अपना बेस्ट परफॉर्म करना है। हमने प्रयास किया खिलाड़ियों को अच्छे ट्रेनिंग कैंप्स के लिए, बेहतर इक्विपमेंट्स के लिए। आज खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा इंटरनेशनल एक्सपोजर भी दिया जा रहा है। आप सभी को देशवासियों से लगातार शुभकामनाएं मिलती रहें, इसके लिए नमो एप पर भी विशेष प्रावधान किया गया है। कोरोना ने बहुत कुछ बदल दिया,ओलंपिक का साल बदल गया, आपकी तैयारियों का तरीका बदल गया। टोक्यो में आपको एक अलग तरह का माहौल मिलने वाला है। टोक्यो ओलंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों से पीएम ने बात करते हुए देखकर पूरे देश को काफी अच्छा लगा। पीएम ने कहा कि सभी खिलाड़ी ओलंपिक में बिना दबाव के खेलें। 15 भारतीय खिलाड़ियों से चर्चा की। 23 जुलाई को टोक्यो ओलंपिक गेम्स का उद्घाटन होगा मैरीकॉम और मनप्रीत भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। पहलवान बजरंग समापन समारोह में ध्वजवाहक होंगे।...साथियों मेरा यह मानना है कि पूरे भारतवर्ष को बहुत ही अच्छा लगा कि, जोश और ऊर्जा के संचार के लिए संवाद भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरने के इरादे से पीएम ने बातचीत किया, ऐसे में खिलाड़ियों में नई ऊर्जा का संचार हुआ। पीएम ने पिछले दिनों टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल की सुविधा के लिए की गई तैयारियों की समीक्षा की थी। उन्होंने अपने मन की बात कार्यक्रम में कुछ एथलीटों की प्रेरणादायक यात्रा पर भी चर्चा करने के साथ ही देशवासियों से आगे आने और पूरे दिल से उनका समर्थन करने का आग्रह किया था। कोरोना संकट के बीच एक साल के इंतजार के बाद टोक्यो ओलंपिक शुरू होने जा रहा है और अगले हफ्ते इसका आगाज होगा। भारतीय खिलाड़ी भी खेलों के महाकुंभ में पदक जीतने के लिए संकल्पित हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अनुसार टोक्यो में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 22अगस्त तक इमरजेंसी लगाई गई है। जापान सरकार ने संक्रमण में हालिया उछाल को रोकने के प्रयास में, आगामी ओलंपिक की पूरी अवधि को कवर करते हुए, राजधानी टोक्यो को चौथे कोविड -19 आपातकाल के तहत रखने का फैसला किया है। सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि आपातकाल 12 जुलाई से 22 अगस्त तक प्रभावी रहेगा, जिसके कारण ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेल राजधानी के स्थानों पर दर्शकों के बिना आयोजित किए जाएंगे। अतः उपरोक्त पूरे विवरण का अगर आम अध्ययन कर उसका विश्लेषण करें तो हम देखेंगे कि टोक्यो ओलंपिक 2020 में जीत का एक गोल्डन पंच जरूर लगेगा और दुनिया देखेगी कि भारत का परचम लहराएगा और सबसे बड़ी बात पीएम ने जो खिलाड़ियों से वर्चुअल बातचीत करके विजय मंत्र दिया वह बहुत उत्साहवर्धन है और इसके परिणाम दूर तक सकारात्मक निकलेंगे।