#JaunpurLive : समरस फाउंडेशन ने मदन सिंह के जन्मदिन पर किया सम्मान

#JaunpurLive :  समरस फाउंडेशन ने मदन सिंह के जन्मदिन पर किया सम्मान


भायंदर: महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मीरा भायंदर भाजपा के वरिष्ठ नगरसेवक मदन  उदित नारायण सिंह के जन्मदिन पर आरएनपी पार्क परिसर में स्थित उनके कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव शिवपूजन पांडे तथा विशेष सलाहकार राजेश उपाध्याय उपस्थित रहे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मदन सिंह ने अपना जन्मदिन बहुत सादगी  के साथ मनाया। कोरोना गाईड-लाईन का पालन करते हुए उन्होंने अपने शुभेच्छुक जनों से सोशल मीडिया के माध्यम से ही जन्मदिन की शुभकामनाएं देने की अपील की थी। फिर भी जिलाध्यक्ष एड रवि व्यास, प्रभाग समिति की सभापति मीना यशवंत कांगणे, नगरसेवक रोहिदास पाटिल, दरोगा पांडे, दौलत गजरे, जयेश भोईर, नगरसेविका नीला सोंस, हेमा राजेश बेलानी, पूर्व नगरसेविका सुमन कोठारी, भाजपा नेता उमाशंकर तिवारी, उपेंद्र सिंह, अजय सिंह, भरत मिश्रा, विवेक उपाध्याय, प्रद्युम्न शुक्ला, महेंद्र मौर्या, मयंक मेहता  समेत अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस अवसर पर मदन सिंह की ओर से वृक्षारोपण, जरूरतमंदों को खाद्यान्न के किट्स का वितरण भी किया गया। मदन सिंह ने अपने जन्मदिन पर मीरा भायंदर के कोरोना मुक्त होने की प्रार्थना की।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534