Adsense

#JaunpurLive : सामाजिक सेवाओं ने दिलाई शैलेश पांडे को विशेष पहचान



भायंदर: शिवसेना के प्रवक्ता और पार्टी के वरिष्ठ नेता शैलेश पाण्डे जिनको जनता एक समाज सेवक के रूप में जानती है। जो ना कोई जनप्रतिनिधि है ना कोई नगरसेवक लेकिन अपनी समाज सेवा की प्रतिभा के चलते आज समाज में अपनी एक अलग पहचान बनाकर लोकप्रिय ,विश्वासपात्र जननेता बन चुके है। चाहे गरीब और असहायों को उनके सपनों का घर दिलाने का काम हो या फिर उनको उनका सामाजिक हक़, हर क्षेत्र में देशभक्त शैलेश पाण्डे जनता के साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़े रहते है। शायद यही कारण है की जब किसी को तकलीफ होती है तो वो शैलेश पाण्डे से ही गुहार लगाने आता है। उच्च शिक्षित पत्रकारिता एवं फ़िल्मी दुनिया से ताल्लुक रखने वाले शैलेश पाण्डे ने बतौर डायरेक्टर के तौर पर अपने जीवन की शुरुवात की थी। लम्बे समय तक फिल्म इंडस्ट्री में रहने के बाद उन्होंने अपना पूरा समय समाज सेवा में देना शुरू कर दिया। ये समाज सेवा का जज्बा शैलेश पाण्डे में कोई नया नहीं था। अपने विद्यार्थी जीवन से ही शैलेश पाण्डे समाजसेवा की तरफ रुख कर चुके थे। बचपन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक होने एवं शिशुवाटिका में प्राथमिक शिक्षा ग्रहण करने के कारण देशभक्ति व समाजसेवा उनके मन में घर कर चुकी थी, परन्तु समाज सेवा का सही अर्थ 1991 में मुंबई के DTSS कॉलेज में पढाई करते समय 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्' जैसे राष्ट्रवादी संघटन से जुड़ने के बाद ही उन्हें समझ में आया। 'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्' से जुड़ने के बाद फिर उन्होंने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। उन्हें ऐसा आभास होने लगा की मानो उनका जन्म केवल राष्ट्रसेवा व समाजसेवा के लिए ही हुआ हो। उनके माता पिता, गुरु व संघ के संस्कारो, एवं उनके आदर्श छत्रपति शिवाजी महाराज एवं विश्वगुरु स्वामी विवेकानंद के विचारो ने उन्हें प्रत्येक विषम परिस्थितियों के लिए हमेशा संघर्षशील बनाया और उनके मित्रो एवं शुभचिंतकों ने उनके मनोबल को और भी बढ़ावा दिया एवं जनता द्वारा शैलेश पाण्डे द्वारा किये गए कार्यों को सराहा गया। जिसके कारण वो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण न्यास अयोध्या के राष्ट्रीय प्रवक्ता, साथ ही संकल्प जनसेवा मंच, संकल्प राष्ट्रसेवा ट्रस्ट, महाराष्ट्र स्टील उद्योग एसोसिएशन, संकल्प रिक्शा संघटन, राष्ट्रवाद फिल्म एंड टेलीविज़न एसोसिएशन, राष्ट्रवाद लघुउद्योग एसोसिएशन, राष्ट्रवाद श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष है। भारतीय कामगार सेना के मिराभाईदर महानगरपालिका के हजारों कर्मचारियों के नेता के साथ ही शिवसेना के प्रवक्ता के तौर पर भी बहुत से राष्ट्रीय हिंदी व इंग्लिश न्यूज़ चैनल पर इन्होंने शिवसेना के विचारो को बेबाकी से रखा है साथ ही साथ हिन्दू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे और महाराष्ट्र के वर्तमान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के विचारों को भी राष्ट्रीय स्तर पर रखने का काम शैलेश पाण्डे ने किया है और बहुत से पहलुओं पर तकरीर की है।  इन्हे यहाँ के स्थानीय नेताओं  केबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे,सांसद राजन विचारे,विधायक प्रताप सरनाइक,विधायक गीता जैन का सहयोग एवं स्नेह मिलता है। संवेदनशील एवं विनम्र स्वभाव के कारण अन्य एवं विरोधी पार्टी में भी इनके  कई प्रशंसक है।शिवसैनिकों के दिलो में राजकरने वाले शैलेश पांडेय , शिवसैनिको के लिए शिवसेना की बुलंद आवाज  है। शैलेश पांडे की धर्मपत्नी स्नेहा पाण्डे जो की सन २००७ से मीरा-भाईंदर महानगर पालिका की नगरसेविका है जिन्होंने शैलेश पाण्डे के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बहुत से सामाजिक केन्द्रो एवं विकास कार्यों का भी निर्माण किया जैसे की भाईंदर पूर्व में छत्रपति शिवाजी महाराज ग्रंथालय व स्वामी विवेकानंद वाचनालय, शहीद मंगल पांडेय प्राथमिक आरोग्य केंद्र, नर्मदा महादेव उद्यान, सुलभ शौचालय,शीतल जल केंद्र, इंद्रलोक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वितीय सर संघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर गुरुजी चौक, इंद्रलोक में हिन्दू ह्रदय सम्राट आदरणीय बालासाहेब ठाकरे प्रवेश द्वार का भी निर्माण कराया। हिन्दू ह्रदय सम्राट आदरणीय बालासाहेब ठाकरे कला दालन बनाने के लिए भी शैलेश पाण्डे और स्नेहा पाण्डे ने काफी संघर्ष और आक्रोश प्रदर्शन किया ,केस हुआ,गिरफ्तार भी हुए, जिसके फल स्वरुप आज मीरा-भाईंदर में हिन्दू ह्रदय सम्राट आदरणीय बालासाहेब ठाकरे कला दालन के निर्माण का कार्य शुरू हो चूका है। स्वतंत्रवीर चौक पर आई लव मिरा भाईदर  सौंदर्यीकरण का कार्य भी शुरू है।इसके साथ ही प्रभाग में कई रोड,गटर, गार्डन,मैदान ,जनउपयोगी विकासकार्य का निर्माण कार्य करवाया है। साथ अपने सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से वर्षभर आध्यात्मिक, धार्मिक, सामाजिक, शैक्षनिक, साहित्यिक अरोग्यदायि, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते रहते है। मीरा-भाईंदर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शुरुवात करने का श्रेय भी शैलेश पाण्डे को ही जाता है। शैलेश पाण्डे ने ही ABVP का झंडा मीरा-भाईंदर के हर कॉलेज की यूनिट में लगाया था। कोरोना काल के दौरान भी शैलेश पाण्डे ने कई सराहनीय कार्य किये हैं, जैसे की गरीबों और मजदूरों के लिए भोजन की व्यवस्था और अनाज वितरण कार्यक्रम, सोसाइटी के सेनेटाइज़ेशन का कार्य, दवाइयों का वितरण और प्रवाशी मजदूरों को ट्रैन द्वारा उनके भेजने का कार्य हर जगह शैलेश पाण्डे ने अपनी सहभागिता दिखाई और लोगों तक मदद लेकर पहुंचे। RSS के प्रचल स्वयंसेवक एवं निःस्वार्थ भाव से समाजसेवा के चलते ही आज समाज के हर दीन हीन व्यक्ति के अंदर शैलेश पाण्डे की लोकप्रियता अतुलनीय है। एक समय में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद सदस्य के रूप में पार्टी  को मीराभाईदर मजबूत करने में अग्रणी एवं महत्वपूर्ण भूमिका रही है। अब शिवसेना के संघटन को मजबूत करने एवं हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के ज्वलंत विचार,यशस्वी मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सेवाकार्य एवं विकास कार्यों को जन जन तक पहुंचा रहे है। शोषित ,पीड़ित एवं जरूरतमंदों के लिए सदैव संघर्ष एवं आंदोलन कर अन्याय के खिलाफ लड़कर जनता को न्याय दिलाने का कार्य समाजसेवक शैलेश पांडे  सतत कर रहे है। जनता को न्याय दिलाते हुए भ्रष्टाचार, महगाई,आतंकवाद एवं स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु आंदोलन करने पर कई बार उन्हें जेल भी जाना पड़ा,पर संघर्ष अभी जारी है। सर्व धर्म समभाव की भावना के कारण शैलेश पांडे सभी धर्म ,वर्ग के लोगो में लोकप्रिय है।किसी भी ईमानदार,देशभक्त समाज सेवक का जीवन एक दम खुली किताब की तरह होता है, ऐसी ही जीवन शैली शैलेश पांडेय की भी है, सादा जीवन उच्च विचार। समाज सेवा व राजनीतिक माध्यम के साथ साथ शोषित और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पत्रकारिता को माध्यम बना कर राष्ट्रवाद न्यूज़ की शुरुवात की जो आज निडरता से हज़ारो लोगों को न्याय दिलवा रहा है। राष्ट्रवाद न्यूज़ समाजसेवक,शिवसेना प्रवक्ता, गरीबों ,मजदूरों की आवाज एवं प्रखर राष्ट्रवादी,देशभक्त नेता भारत माता के उपासक शैलेश पांडेय को उनके जन्म दिवस पर  हार्दिक शुभकामनाएं

Post a Comment

0 Comments