Adsense

मानव जीवन की रक्षा पर्यावरण संरक्षण से ही संभव: प्रो निर्मला एस मौर्य | #NayaSaberaNetwork

मानव जीवन की रक्षा पर्यावरण संरक्षण से ही संभव: प्रो निर्मला एस मौर्य | #NayaSaberaNetwork


नया सबेरा नेटवर्क
विश्वविद्यालय के सभी जनपदों में आज कुल 59246 पौधे रोपित किए गये
जौनपुर। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय योजना रोवर्स -रेंजर्स, खेलकूद परिषद एवं उद्यान विभाग के सहयोग से वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर में आज वृहद वृक्षारोपण अभियान  के तहत कुलपति प्रो.निर्मला एस. मौर्य ने विश्वविद्यालय परिसर में पीपल के पौधरोपण से आभियान की शुरुआत की। उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालय को आवंटित लक्ष्य 69720 के सापेक्ष आज चारों जनपदों में कुल 59246 पौधे रोपित किए गए जिसमे 9451 पीपल के पौधे भी सम्मिलित है।  कार्यक्रम  की मुख्य अतिथि  कुलपति प्रो.निर्मला एस मौर्य  ने कहा कि कहा कि भारत की सनातन परंपरा में मंगलाचरण में सबसे पहले प्रकृति  और पर्यावरण की ही आराधना और शांति की कामना की गयी है तथा हमारे ऋषि-मुनियों ने ब्रह्मांड में, वायु, औषधियों और वनस्पतियों के शांति की कामना इसीलिए की हैं कि इनके अस्तित्व से ही इंसान का जीवन सुरक्षित है। पर्यावरण को शुद्ध व संरक्षित रखने से मनुष्य और प्राणियों का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अहम पहलू है, क्योंकि जीवनदायनी ऑक्सीजन का एकमात्र स्रोत वृक्ष ही हैं। मानव जीवन वृक्षों पर ही निर्भर है। यदि वृक्ष नहीं रहेंगे तो धरती पर जीवन संकट में पड़ जाएगा। एनएसएस समन्यवक डॉ0 राकेश कुमार यादव ने कहा कि किसी भी राष्ट्र, समाज व संस्कृति की सम्पन्नता केवल वहाँ के निवासियों की भौतिक समृद्धि में निहित नहीं होती है बल्कि वहां की जैव विविधता पर भी निर्भर होती है। हमारी संस्कृति, रीति-रिवाज, धर्म, तीज-त्योहार सब प्रकृति पोषित हैं।संयोजक रोवर्स- रेंजर्स डॉ0 जगदेव ने कहा कि वृक्ष हमारे असली मित्र हैं।खेल-कूद सचिव डॉ० आलोक कुमार सिंह ने कहा कि यदि पर्यावरण हरा -भरा रहेगा तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। वृहद् वृक्षारोपण के अवसर पर परीक्षा नियन्त्रक वी0 एन0 सिंह व सहायक कुलसचिव अमृत लाल, अजीत प्रताप सिंह, बबिता सिंह, दीपक कुमार सिंह, खेलकूद परिषद के सचिव डॉ0 आलोक कुमार सिंह, संयुक्त सचिव डॉ0 विजय प्रताप तिवारी, शिक्षक संघ के महामन्त्री डॉ0 राहुल सिंह, डॉ0 राजेश सिंह उद्यान सुपरवाइजर, डॉ0 राकेश कुमार यादव, डॉ0 जगदेव, संयोजक रोवर्स- रेंजर्स, प्रभारी खेलकूद अशोक कुमार सिंह, खेल सहायक रजनीश कुमार सिंह, डॉ0 राज बहादुर यादव, डॉ0 विनय कुमार वर्मा, डॉ0 अंसार खान, डॉ0 शशिकांत यादव, डॉ0 संदीप कुमार यादव, शारदानंद उपाध्याय, कयामुद्दीन खान, सर्वेश कुमार यादव, सुशील प्रजापति, मुन्ना रावत अभिषेक गुलाब कनौजिया, अल्का सिंह चौहान, अरूण कुमार सिंह, लाल साहेब चौहान, सतेन्द्र कुमार सिंह, भानु प्रताप शर्मा एवं परिसर के छोटे बच्चों तथा अन्य द्वारा वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण  कार्यक्रम को सफल बनाया।


*प्रवेश प्रारम्भ — निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE & PCI Approved) कॉलेज कोड-4866 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स — B.Pharma (Allopath), D.Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम, योग्यता-इण्टर (बायो/मैथ) | Mob:- 8948273993, 9415234998 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | कालेज कोड-4831 | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | # इलेक्ट्रिकल इन्जीनियरिंग | # इलेक्ट्रिकल एण्ड इलेक्ट्रिानिक इन्जीनियरिंग| # सिविल इन्जीनियरिंग| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग ऑटोमोबाईल| # मैकेनिकल इन्जीनियरिंग प्रोडक्शन | # ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें| मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रू0 20,000 प्रतिवर्ष*
Ad

*Ad : ◆ सोने की खरीददारी पर शानदार ऑफर ◆ अब ख़रीदे सोना "जितना ग्राम सोना उतना ग्राम चांदी फ्री" ऑफर के साथ ◆ पूर्वांचल के सबसे प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम "गहना कोठी" से एवं पाए प्रत्येक 5000 तक की खरीद पर लकी ड्रॉ कूपन भी ◆ जिसमें आप जीत सकते हैं मारुति सुजुकी एर्टिगा ◆ मारुति सुजुकी स्विफ्ट एवं ढेर सारे उपहार ◆ तो देर किस बात की ◆ आज ही आएं और पाएं जबरदस्त ऑफर ◆ 1. हनुमान मंदिर के सामने, कोतवाली चौराहा, 9984991000, 9792991000, 9984361313 ◆ 2. सद्भावना पुल रोड नखास, ओलन्दगंज, 9838545608, 7355037762*
Ad


*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad


from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/36dtAL2

Post a Comment

0 Comments