Adsense

सभी धर्मो का आदर करने वाले शख्स थे इकबाल अहमद आजाद | #NayaSaberaNetwork

- जीएम के कामयाब निजी सचिव के रूप में बनायी अमिट पहचान, 38 वर्षो के कार्यकाल में मानवता को माना सभी धर्मो से ऊपर
- शानदार पार्क, साफ-स्वच्छ खेल के मैदान, 24 घंटे बिजली-पानी की सुविधा, सड़कों-नालों की साफ-सफाई पर दिया विशेष ध्यान
नया सबेरा नेटवर्क
बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन
बागपत कोपरेटिव शुगर मिल के इतिहास में इकबाल अहमद आजाद को प्रधान प्रबन्धक के एक कामयाब निजी सचिव के रूप में जाना जाता है। सन 1960 से सन 1998 तक 38 वर्षो तक के कार्यकाल में उन्होंने पूरी लगन, ईमानदारी और मेहनत के साथ कार्य किया और अपनी एक अमिट पहचान बनायी। कार्यालय से सम्बंधित हर कार्य पर उनकी मजबूत पकड़ थी। वह मानवता को सभी धर्मो से ऊपर मानने वाले शख्स थे। 


सभी धर्मो का समान आदर सम्मान करते थे। उनके कार्यकाल के दौरान काॅलोनी में रहने वाले लोगों को 24 घंटे बिजली-पानी की सुविधा उपलब्ध थी। शुगर मिल कालोनी परिसर में साफ-सफाई से युक्त बेहतरीन पार्क, गेस्ट हाउस, खेल के मैदान, खेल के क्लब थे। मकानों और सड़कों की मरम्मत समय से होती थी। गंदे पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था थी। गंदगी का नामों-निशान तक नही था। वह एक प्रकृति प्रेमी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अनेकों छायादार, फलदार और औषधीय पौधे लगवाये। इसके अलावा सड़कों के किनारों और पार्को में अव्वल दर्जे के फूल के पौधे क्यारियों में रोपित किये गये। उनके कार्यकाल में समय-समय पर विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ करता था। पीर बाबा की मजार हो या मां दुर्गा का मंदिर बिना किसी भेदभाव के सभी का समान आदर किया करते थे। वह एक सकारात्मक सोच वाले व्यक्ति थे। किसी भी प्रकार की विपरित परिस्थितियों से नही धबराते थे। उनका मानना था कि मनुष्य का एक ही धर्म है और वह है मानवता। हम इस दुनिया में इंसान बनकर आए है तो सिर्फ इसलिए कि हम मानव की सेवा कर सकें। पूरे विश्व में ईश्वर ने हम सभी को एक सा बनाया है। वह कहा करते थे कि एक जैसे ही तत्व हम सबके भीतर है। जिस दिन यह सच्ची बात हमारे सच्चे मन में स्थापित हो जाएगी तो फिर हमारे सभी भेद खुद मिट जाएंगे।

*Ad : जौनपुर का नं. 1 शोरूम : Agafya furnitures | Exclusive Indian Furniture Showroom | ◆ Home Furniture ◆ Office Furniture ◆ School Furniture | Mo. 9198232453, 9628858786 | अकबर पैलेस के सामने, बदलापुर पड़ाव, जौनपुर - 222002*
Ad

*AD : Prasad Group of Institutions | Jaunpur & Lucknow | ADMISSION OPEN 2021-22 | MBA, B.Tech, B.Pharm, D.Pharm, Polytechnic | B.Pharm, D.Pharm & Polytechnic Contact Us 7408120000, 9415315566 | B.Tech, MBA Contact Us 9721457570, 9628415566 | Punch-Hatia, Sadar, Jaunpur, Uttar Pradesh | www.pgi.edu.in*
Ad

*Ad : ◆ शुभलगन के खास मौके पर प्रत्येक 5700 सौ के खरीद पर स्पेशल ऑफर 1 चाँदी का सिक्का मुफ्त ◆ प्रत्येक 11000 हजार के खरीद पर 1 सोने का सिक्का मुफ्त ◆ रामबली सेठ आभूषण भण्डार (मड़ियाहूँ वाले) ◆ 75% (18Kt.) है तो 75% (18Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ 91.6% (22Kt.) है तो (22Kt.) का ही दाम लगेगा ◆ वापसी में 0% कटौती ◆ राहुल सेठ 09721153037 ◆ जितना शुद्धता | उतना ही दाम ◆ विनोद सेठ अध्यक्ष- सर्राफा एसोसिएशन, मड़ियाहूँ पूर्व चेयरमैन प्रत्याशी- भारतीय जनता पार्टी, मड़ियाहूँ मो. 9451120840, 9918100728 ◆ पता : के. सन्स के ठीक सामने, कलेक्ट्री रोड, जौनपुर (उ.प्र.)*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/2UASMIL

Post a Comment

0 Comments