#JaunpurLive : मोहर्रम पर पीस कमेटी की हुई बैठक



सरायख्वाजा,जौनपुर। स्थानीय थाने पर मोहर्रम के मद्देनजर शान्ति समिति की बैठक सीओ रणविजय सिंह की अध्यक्षता मे हुई। कोविड-19 की गाइडलाइन्स का पालन करने के निर्देश का पालन करते हुए जुलूस नहीं निकालने पर सहमति बनी। सीओ रणविजय सिंह ने लोगो से भाईचारा क ो ध्यान में रखते हुये त्योहारों को मनाने का अनुरोध किया। सीओ रणविजय सिंह ने लोगो से कहा की कोविड-19 की गाइडलाइन्स के अनुपालन करना सभी की प्राथमिकता है। मोहर्रम के दिन ताजिया का जुलूस नही निकलना है। इसका अनुपालन नही करने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी। एसएचओ जगदीश कुशवाहा ने कहा की सभी लोग प्रशासन का सहयोग करंे कोई समस्या हो तो पुलिस को सूचित करें। संचालन एसएचओ जगदीश कुशवाहा ने किया। इस मौके पर मौलाना तौफीक, इरफान अहमद, सईद वसी हैदर, वसीम, मो अबास, उप निरीक्षक वासुदेव, रोहित मिश्रा, धर्मदेव और उप निरीक्षक ब्रिाजेश गुप्ता मौजूद रहें।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534