नया सबेरा नेटवर्क
खुटहन,जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गाँव से गायब किशोरी का एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका। किशोरी की माता ने थाने में नामजद तहरीर देकर गांव के ही पांच व्यक्तियो पर उसे बहला फुसलाकर भगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उक्त गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा बतायी जाती है। वह बीते 20 अक्टूबर को घर से स्कूल गयी थी। तब से वापस नहीं लौटी। किशोरी की माता का का आरोप है कि उसके पड़ोस के पांच ब्यक्तियो ने मिलकर उसे गायब किया है। उनके खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी गई है।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3CmA2ha
Tags
recent