Adsense

सलमान खुर्शीद के घर पर किताब मामले को लेकर उपद्रव | #NayaSaberaNetwork



नया सबेरा नेटवर्क
 नैनीताल । वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद की किताब 'सनराइज ओवर अयोध्या' पर बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक बयानों में दिखने वाली आग उनके घर तक पहुंच गई है। नैनीताल में उनके घर पर सोमवार को आग लगा दी गई। पत्थरबाजी की गई। इसकी जानकारी स्वयं सलमान खुर्शीद ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद से मामले ने अलग मोड़ ले लिया है।
 सलमान खुर्शीद के घर पर हमले का आरोप भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि उपद्रवियों के हाथ में बीजेपी का झंडा था। वे सांप्रदायिक नारे लगा रहे थे। खुर्शीद के घर पर जिस समय हमला हुआ, संयोग से परिवार का कोई सदस्य वहां मौजूद नहीं था। इस घटना में किसी के घायल होने की बात अब तक नहीं कही जा रही है। वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
 घर पर हमला होने के बाद सलमान खुर्शीद की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने उनके घर पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित कर लिया। आग को बुझा दिया गया। उनके घर के बाहर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
 किताब में हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम से किए जाने के मामले में वे हिंदुत्वादी संगठन और भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर आ गए हैं। उनकी किताब जब से सामने आई है, राजनीतिक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस घटना के बाद से राजनीतिक बयानबाजी बढ़ने और मामला गरमाने की आशंका जताई जा रही है।
 पत्थरबाजी की घटना का जो वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें दो महिला की आवाज सुनाई दे रही है। वहीं, दो युवक आग बुझाता नजर आ रहा है। महिला कहती सुनाई देती है कि हम मजदूर आदमी हैं। हमारे लिए आपलोगों ने इतनी समस्या खड़ी कर दी है। हमलोग रोजी-रोटी के लिए यहां लगे हुए हैं। यहां कोई हमारा कुछ थोड़े है।
 महिलाएं कहती सुनाई देती हैं, हमें तुमलोगों ने खतरे में डाला। इस पर दूसरे लोग कहते सुनाई देते हैं कि हम तो आग बुझाने में लगे हैं। इतना बड़ा कांड हो गया और आपलोग अब दर्शन दे रहे हैं। हमलोग अब गांव जा रहे हैं। इससे स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है।

*Ad : जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
Ad

*समस्त जनपदवासियों को शारदीय नवरात्रि, दशहरा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की हार्दिक शुभकानाएं: एस.आर.एस. हॉस्पिटल एवं ट्रामा सेन्टर स्पोर्ट्स सर्जरी डॉ. अभय प्रताप सिंह (हड्डी रोग विशेषज्ञ) आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेंट ऑर्थोपेडिक सर्जन # फ्रैक्चर (नये एवं पुराने) # ज्वाइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी # घुटने के लिगामेंट का बिना चीरा लगाए दूरबीन # पद्धति से आपरेशन # ऑर्थोस्कोपिक सर्जरी # पैथोलोजी लैब # आई.सी.यू.यूनिट मछलीशहर पड़ाव, ईदगाह के सामने, जौनपुर (उ.प्र.) सम्पर्क- 7355358194, Email : srshospital123@gmail.com*
Ad


*हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद | #NayaSaberaNetwork* https://www.nayasabera.com/2021/10/nayasaberanetwork_600.html --- *धनतेरस एवं दिवाली धमाका ऑफर घर ले आइए हीरो और अपनों की खुशियों को दीजिए रफ्तार | हीरो की कोई भी मोटरसाइकिल व स्कूटर खरीदिये और पाइये एक निश्चित उपहार | आटो व्हील्स हीरो जहांगीराबाद, जौनपुर, मो. 7290084876 अहमद, खां मण्डी, पॉलिटेक्निक चौराहा, जौनपुर, मो. 9076609344 | वेंकटेश्वर आटो मोबाइल विशेषरपुर, पचहटियाँ, जौनपुर मो. 7290046734*
Ad



from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3FjkEmU

Post a Comment

0 Comments