नया सबेरा नेटवर्क
सुजानगंज,जौनपुर। क्षेत्र के सर्वेमऊ (बेलवार) ग्राम सभा निवासी शेषधर शुक्ला का दिवाली की रात ह्मदय गति रु कने से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार श्री शुक्ला उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य एवं जिला के महामंत्री तथा सुजानगंज ब्लॉक अध्यक्ष एवं कांग्रेस पार्टी के वार्ड नंबर 32 से जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी भी रहे हैं। सुजानगंज कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष शेर बहादुर सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने एक जिम्मेदार एवं कर्तव्य पालन सदस्य को खो दिया है। जिसकी भरपाई करना मुश्किल होगा। क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना प्रकट की।
from Naya Sabera | नया सबेरा - No.1 Hindi News Portal Of Jaunpur (U.P.) https://ift.tt/3mNJrZS
Tags
recent