#JaunpurLive : भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल



#JaunpurLive : भारत विकास परिषद के अध्यक्ष बने दिलीप जायसवाल
जौनपुर। भारत विकास परिषद के नवीन सत्र 2024-25 के लिए एक बैठक का परिषद सदस्य गणेश साहू के आवास पर हुई। शाखाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में आए काशी प्रांत के प्रांतीय पर्वेक्षक डॉ. अनिल सिंह का स्वागत करते हुए नवीन सत्र हेतु चुनाव चयन प्रकिया के बारे में बताया। प्रांतीय पर्यवेक्षक अनिल सिंह द्वारा चुनाव चयन प्रकिया हेतु नियम और प्रक्रिया के बारे में बताते हुए उपस्थित सदस्यों से 3 महत्वपूर्ण पद हेतु नामांकन के क्रम में अध्यक्ष पद पर दिलीप जायसवाल सचिव पद पर सतेंद्र अग्रहरि एवं कोषाध्यक्ष पद पर महेंद्र चौधरी ने नामांकन किया जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से चयनित किया। मुख्य अतिथि डॉ. अनिल सिंह ने सभी नवीन दायित्व धारियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में अवगत कराया कहा कि परिषद मूल रूप से 5 सूत्र जिसमे संपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण पर कार्य करती है। सत्र हिंदी नव वर्ष चैत्र नवरात्र से शुरू होता है जौनपुर शाखा हमेशा से सभी सूत्रों पर अच्छा कार्य करती रही है। आगे भी कार्य अच्छे से अच्छा हो नवीन दायित्वधारियों से यही अपेक्षा है।
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष लोकेश साहू पूर्व अध्यक्ष विक्रम गुप्ता भृगुनाथ पाठक शरद पटेल प्रांतीय प्रकल्प प्रमुख दिलीप जायसवाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अंत में परिषद सदस्य दिनेश श्रीवास्तव के आकस्मिक निधन पर दो मिनट मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल गौरव मौर्या ॠषि श्रीवास्तव शरद साहू राजेंद्र निगम अजय गुप्ता गणेश साहू संदीप सेठी शिवा वर्मा सुनील जायसवाल रामरतन सेठ पीयूष चतुर्वेदी दिवाकर गुप्ता संतोष अग्रहरी शिव कुमार सेठ विकास गुप्ता राजीव श्रीवास्तव इंदूलाल यादव सहित तमाम सदस्य उपस्थित थे। संचालन सतेंद्र अग्रहरी ने किया।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534