#JaunpurLive : कायस्थ समाज ने होली मिलन समारोह किया स्थगित

जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय महासचिव भाजपा नेता राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट की माता सुशीला देवी माताजी पत्नी स्व. संतोषी बाबू के निधन पर कायस्थ समाज ने एक शोक श्रंद्धाजलि सभा कायस्थ महासभा 2150 के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट के मियांपुर स्थित आवास पर समाज के लोगों ने अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित किया। कायस्थ महासभा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि पूज्य सुशीला देवी माता जी ने जीवन भर समाज सेवा के लिए समर्पित रही। कायस्थ महासभा 5680 के जिलाध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव ने कहा कि इनके पति स्व संतोष कुमार श्रीवास्तव संतोषी बाबू ने भी वकालत करते हुए काफी नाम कमाया था। कल्याण समिति के अध्यक्ष दयाल सरन श्रीवास्तव ने  माताजी सुशीला देवी श्रीवास्तव को श्रंद्धाजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके बेटों ने अपनी माता जी के लिए जो किया वह शायद ही कोई कर सकता है। इस मौके पर कायस्थ एकता मंच के जिलाध्यक्ष दयाशंकर निगम, राष्ट्रीय सचिव राकेश श्रीवास्तव साधु, रवि श्रीवास्तव, राजीव श्रीवास्तव राजू, कायस्थ महासभा 2150 के जिलाध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश दीपक श्रीवास्तव पत्रकार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रमोहन श्रीवास्तव, प्रदेश संगठन मंत्री गिरिजेश श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष अजय वर्मा अज्जू, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव पत्रकार ने भी अपने विचार व्यक्त किए। 
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534