#JaunpurLive : कृपाशंकर सिंह के लिए सिरदर्द बने अशोक सिंह, कह दी बड़ी बात

जौनपुर। समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने जब से जौनपुर लोकसभा से चुनाव लड़ने का एलान किया है तब से वह जौनपुर लोकसभा से ही भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह के लिए सिरदर्द साबित हो गए हैं। चूंकि अशोक सिंह भी महाराष्ट्र की राजनीति में सक्रिय रहे हैं इसीलिए वह कृपाशंकर सिंह पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में रहते हुए कृपाशंकर सिंह ने उत्तर भारतीयों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। अपने लोगों को लाभ दिलाने के लिए कृपाशंकर सिंह ने बहुत ही निम्न स्तर का काम किया है जिसकी चर्चा अखबारों में सुर्खियों में रहीं। ऐसे में जनता कृपाशंकर सिंह के असली चेहरे को बखूबी पहचान गई है। 

एक कार्यकर्ता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंह ने कहा कि जौनपुर से तो मैं खुद भाजपा के प्रत्याशी को हराने के लिए मैदान में उतर चुका हूं। साथ ही मछलीशहर लोकसभा से भी जल्द ही अपने जिताऊ प्रत्याशी के नाम की घोषणा करने वाला हूं। अशोक सिंह ने कहा कि मेरा चुनाव चिन्ह भी गन्ना किसान है जिसे किसानों का समर्थन प्राप्त है। मछलीशहर लोकसभा में भी विकास कार्य जो होने चाहिए थे वह नहीं हुए। यहां पर भाजपा का सांसद होने के बाद भी केंद्र सरकार ने मछलीशहर का उतना विकास नहीं किया जितना होना चाहिए था। अबकी बार दोनों सीटों पर भाजपा की जमानत जब्त होने वाली है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534