#JaunpurLive : बाजार से लौट रही किशोरी के साथ युवक ने की छेड़खानी

पिटाई से घायल किशोरी का अस्पताल में हुआ उपचार
 
मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय बाजार से लौट रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी करने लगा। किशोरी के भारी विरोध के बाद युवक ने ईट मारकर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी बुधवार सांय घर के छोटे बच्चो व परिवार के अन्य सदस्यों के साथ गाँव के मेले में गई थी। मेले से देर सायं लौटते समय अभी वह अपने घर के नजदीक पहुंच थी कि गांव के अनु सरोज उसके साथ छेड़खानी करने लगा। युवक किशोरी के नाजुक अंगों के साथ छेड़खानी करते हुए उसके कपड़ों को भी फाड़ दिया। किशोरी के भारी विरोध के बाद युवक ने सड़क के बगल रखी ईट से हमला कर उसे घायल कर दिया। किशोरी के चीख पुकार के बाद घर अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। किंतु तब तक युवक मौके से फरार हो गया।
परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंच गये जहां से पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज इलाज के साथ स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। गुरुवार सुबह किशोरी की माता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अनु सरोज के खिलाफ पास्को एक्ट, छेड़खानी सहित अन्य दूसरी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले बाबत प्रभारी निरीक्षक अशेषनाथ सिंह ने बताया कि आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534