Adsense

#JaunpurLive : भागवत कथा सुनने से मानव का मन व आत्मा पवित्र हो जाती है: प्रभाकर जी



 
जफराबाद, जौनपुर। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मन और आत्मा दोनों पवित्र हो जाता है। उपरोक्त बातें कथा व्यास प्रभाकर जी महराज वृंदावन वाले ने स्थानीय क्षेत्र के अहमदपुर गांव में जनपद में वरिष्ठ पत्रकार डॉ. राम सिंगार शुक्ल गदेला के यहां चल रही सात दिवसीय भागवत कथा के पांचवें दिन कथा में शामिल सभी लोगों से कही।

साथ ही आगे कहा कि हर युग में भगवान अवतरित हुए है और सभी के दुखों का निवारण किया है। श्रीमद् भागवत कथा सुनने से मानव का मन और मस्तिष्क सत्य मार्ग पर चलने के लिए मजबूर हो जाता है। आज हमारे पास सुख सुविधा के तमाम साधन उपलब्ध है। इसके बावजूद भी मानव मन अशांत रहता है। श्रीकृष्ण जन्म अवतार का वर्णन कर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूपों और कलाओं से लोगों को परिचित कराते हुये उन्होंने कहा कि धरती पर जब भी अन्याय और अत्याचार बढ़ता है तब भगवान दुष्टों के विनाश और सज्जनों की रक्षा के लिए अवतरित होते हैं।
कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और गोपियों के रासलीला का जहां वर्णन कर पूरे पंडाल को रोमांचित किया, वहीं मित्र धर्म का निर्वाह करने वाले भगवान श्रीकृष्ण—सुदामा का बहुत ही मोहक प्रस्तुति किया। इस दौरान पर मटकी फोड़ झांकी एवं गिरिराज पूजन की झांकी देख उपस्थित समुदाय मंत्र—मुग्ध हो गया। कथा के दौरान वाराणसी से पधारे डमरू बाबा की मुंह से डमरू वादन की कला और नृत्य ने दर्शकों को पूरी तरह से शिवमय कर दिया।
इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विनोद प्रसाद सिंह, डॉ. रजनीश दूबे, जोखू राम यादव, दिलीप शुक्ल, मिश्री लाल शुक्ल, जय प्रकाश गौतम, विजय बहादुर यादव, मनोज यादव सहित तमाम वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। अंत में समाचार सम्पादक चन्द्र प्रकाश शुक्ल एवं सम्पादक प्रकाश चन्द्र शुक्ल ने सभी कथा प्रेमियों के प्रति आभार जताया।

Post a Comment

0 Comments