#JaunpurLive : 2 गोतस्कर गिरफ्तार, 6 मवेशी, असलहा, गांजा बरामद

जौनपुर। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोलप्लाज़ा के पास शनिवार की रात को पुलिस ने एक डीसीएम में 5 गाय, एक बछड़े के साथ 2 गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से असलहा, डेढ़ किलो गांजा बरामद हुआ। एक गोतस्कर मौका देख फरार हो गया। बताते हैं कि पुलिस की टीम गोतस्करों के ऊपर नजर बनाए हुए थी। पुलिस की टीम के साथ विहिप के जनपद के गो सेवा प्रमुख पवन मिश्र, सिरकोनी ब्लॉक के गो सेवा प्रमुख रतन सिंह परमार अपने अन्य सहयोगियों के साथ टोलप्लाज़ा पर मौजूद थे। उसी समय एक डीसीएम आयी। पुलिस को देखकर डीसीएम चालक हड़बड़ी में डीसीएम बंद करके उतरने लगा। तब तक पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने उसमें सवार अयोध्या जनपद के अवनीश यादव पुत्र गिरीश यादव निवासी थाना पूराकलंदर, आदर्श यादव पुत्र केशवराम यादव निवासी दौलतपुर (दरोगा का पूरा) थाना पूराकलंदर को दबोच लिया। उनके साथ जब डीसीएम में जाकर देखा गया तो उसमें 5 गाय तथा एक गाय बछड़े के साथ बंधी हुई थी। उन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह गायें अयोध्या से बिहार ले जाई जा रही थी। पुलिस ने जब उक्त दोनों की तलाशी लिया। टी अवनीश यादव के पास एक तमंचा बरामद हुआ तथा आदर्श के पास से एक झोले में डेढ़ किलो गाजा भी बरामद हुआ। पुलिस दोनों गोतस्करों को थाने ले गयी। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि इनके ऊपर काफी दिनों से नजर रखी जा रही थी। इनके द्वारा अन्य जानकारी एकत्रित की जा रही है। फरार तस्कर को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534