#JaunpurLive : महिला सहित 4 के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज

भूमि विवाद में मनबढ़ों ने तीन को पीटा, एक गम्भीर
 खुटहन, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बड़नपुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच महीनों से चल रहे विवाद के मामले में एक पक्ष ने दूसरे पर लाठी डंडा से हमला कर दिया जिसमें एक वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके भाई और बेटे को भी चोटें आईं। सभी घायलों का उपचार सीएचसी पर किया गया। गंभीर रूप से घायल बृद्ध को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। घायल गिरीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित 4 के खिलाफ जानलेवा हमला सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शिवपूजन उपाध्याय और पड़ोसी विजय सिंह के बीच महीनों से भूमि विवाद चला आ रहा था। घायल पक्ष का आरोप है कि शनिवार को विजय सिंह, रामस्वरूप सिंह, राकेश सिंह और बिंदू देवी लाठी डंडा लेकर अचानक उनके घर पहुंच अपशब्द बोलने लगे। मना कर रहे 67 वर्षीय शिवपूजन उपाध्याय पर लाठी से प्रहार कर दिया। सिर में गंभीर चोटें आने से वे गिरकर बेहोश हो गए। बचाव को आये भाई श्रीपूजन और पुत्र गिरीश चंद्र को भी पीटकर घायल कर दिए। शोर—गुल सुनकर ग्रामीणों को जुटता देख हमलावर फरार हो गए। घायल गिरीश चंद्र की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534