#JaunpurLive : समाज विकास क्रांति पार्टी के किसी कार्यकर्ता को डरने की जरूरत नहीं : अशोक सिंह



राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया साहस
मल्हनी क्षेत्र के कई गांव में की जनसभा
जौनपुर। जैसे-जैसे मतदान की तारीख करीब आती जा रही है वैसे-वैसे प्रत्याशी अपने जनसंपर्क अभियान को धार देने में जुट गए हैं। सपा भाजपा बसपा और समाज विकास क्रांति पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में डटे हुए हैं। इसी कड़ी में लोकसभा सदर से समाज विकास क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी अशोक सिंह ने भी चुनाव जीतने के लिए जनता जनार्दन की चौखट पर दस्तक देते नजर आ रहे हैं।


 अशोक सिंह ने शनिवार को मल्हनी विधानसभा के कई गांव में जनसंपर्क किया। उन्होंने गड़बाघराय गांव में बूथ अध्यक्षों की बैठक भी की, जिसमें जीत का मंत्र दिया गया। अशोक सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत से लग जाए। बूथ जीतो अभियान के तहत सबको अपना बूथ मजबूत करना है। उन्होंने कार्यकताओं को भरोसा दिलाते हुए कहा कि अगर आपको चुनाव में किसी तरह से डराया या धमकाया जाता है तो सीधे उन्हें बताए वो इसकी शिकायत चुनाव आयोग में करेंगे।
Previous Post Next Post

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534