Jaunpur : ​रोजगार मेला का आयोजन 26 को

जौनपुर। शासन की मंशा एवं निदेशक, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन उ.प्र. के निर्देश के क्रम में जिला सेवायोजन कार्यालय कैम्पस में 26 दिसम्बर 2024 को प्रातः 10 बजे रोजगार मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें उ.प्र. राज्य सड़क परिवहन निगम जौनपुर डिपो में चालकों की भर्ती एवं निजी क्षेत्र की पुखराज हेल्थ केयर प्रा.लि. कम्पनियों के द्वारा प्रतिभाग किया जाना है, परिवहन विभाग द्वारा 20 संविदा चालकों हेतु शैक्षिक योग्यता कक्षा- 8 पास, ड्राईविंग लाईसेंस-02 वर्ष पुराना वैध हैवी लाईसेंस, लम्बाई-05 फीट 03 इंच एवं आयुसीमा- 23 वर्ष 6 माह-40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए एवं निजी कम्पनियॉ द्वारा भर्ती की जायेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभागी अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिणिक प्रमाण पत्रों सहित रोजगार मेले में योग्यतानुसार प्रतिभाग करते हुए विभिन्न पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार प्राप्त कर सकते हैं। जिला सेवायोजन अधिकारी एवं सहायक सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में सम्मिलित होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति आईडी प्रुफ सहित एवं वेब पोर्टल पर जॉबसीकर के रूप में पंजीकरण उपरान्त आवेदन करते हुए रोजगार मेले में अधिक से अधिक संख्या में प्रतिभाग करें।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534