Jaunpur : ​कूड़ा निस्तारण सेंटर का हो रहा घटिया निर्माण

सभासद ने आरोप लगाकर की जांच की मांग
श्याम चंद्र यादव
खेतासराय, जौनपुर।
नगर पंचायत खेतासराय के कासिमपुर वार्ड में एमआरएफ सेंटर का निर्माण हो रहा है जिसका मानक के विपरीत घटिया निर्माण व धन दुरुपयोग का सभासद ने आरोप लगाकर जांच कराने की मांग की है। नगर के वार्ड नं. 7 कासिमपुर के सभासद सतीश कुमार ने अधिशासी अधिकारी को लेटर लिखा है कि कासिमपुर वार्ड में कूड़ा निस्तारण सेन्टर (एमआरएफ) का निर्माण कर चल रहा है। आरोप हैं कि ठेकेदार द्वारा उक्त निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और घटिया सामाग्री का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य में मोरंग बालू की जगह नहर के सफेद बालू से जुड़ाई व प्लास्टर किया जा रहा है। निर्माण कार्य में घटिया किस्म का ईंट का प्रयोग कर उसे ढक दिया गया है इससे शासन के धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। सभासद ने बताया कि इसकी शिकायत ठेकेदार से किया गया। इसके बाद भी घटिया निर्माण कार्य नहीं रोका गया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को पत्र के माध्यम से घटिया निर्माण कार्य और धन दुरूपयोग का आरोप लगाते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग किया है।


और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534