Jaunpur News : नारी शक्ति वन्दन अधिनियम पर हुआ कार्यक्रम

 

शाहगंज, जौनपुर। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के अंतर्गत भव्य कार्यक्रम किया गया जिसकी अध्यक्षता अनुपमा मोदनवाल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रवक्ता पूनम पांडेय उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में गीता जायसवाल (जिला कोषाध्यक्ष), रीता जायसवाल (जिला कोषाध्यक्ष), विनय सिंह (जिला उपाध्यक्ष), नीलम अग्रहरि, किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इसके अलावा कार्यक्रम में शालू मोदनवाल, गीता सिंह, आशा गुप्ता, गीता मुन्नी जायसवाल, सत्यभामा, रीता सोनी, बिट्टू दीदी, नीतू मिश्रा और रूबी जायसवाल की भी विशेष उपस्थिति रही।
वक्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण, उन्हें समाज में समान अधिकार दिलाने तथा उनके सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में महिलाओं की सक्रिय और उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। सभी उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। अंत में आयोजकों द्वारा सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

  

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534