Jaunpur News : डॉक्टर्स डे पर यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में 1 जुलाई को भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

 
बीएमडी, बीपी, शुगर जांच व डॉक्टर परामर्श रहेगा पूरी तरह फ्री


जौनपुर। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (Doctors' Day) के अवसर पर 1 जुलाई 2026 को यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर में एक भव्य निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर का उद्देश्य आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं विभिन्न बीमारियों की समय रहते जांच कर जागरूकता बढ़ाना है।


यश हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर के निदेशक डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में हड्डियों की मजबूती एवं ऑस्टियोपोरोसिस की जांच के लिए बीएमडी (Bone Mineral Density) टेस्ट पूरी तरह निःशुल्क किया जाएगा। इसके साथ ही ब्लड प्रेशर (बीपी) एवं ब्लड शुगर की जांच भी बिना किसी शुल्क के की जाएगी।


उन्होंने बताया कि शिविर के दौरान आने वाले सभी मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श भी प्रदान किया जाएगा। जिन लोगों को हड्डियों में दर्द, कमजोरी, जोड़ों की समस्या या ऑस्टियोपोरोसिस की आशंका है, उनके लिए यह शिविर विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।


डॉ. अवनीश कुमार सिंह ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक लोग इस निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में पहुंचकर स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाएं।


निःशुल्क रजिस्ट्रेशन हेतु: 7393080034 पर कॉल करें या व्हाट्सएप संदेश भेजकर अपना पंजीकरण कराएं।


शिविर की प्रमुख सुविधाएं:


निःशुल्क बीएमडी (Bone Mineral Density) जांच


निःशुल्क ब्लड प्रेशर (बीपी) जांच


निःशुल्क ब्लड शुगर जांच


विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क ओपीडी परामर्श

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534