Jaunpur News : अपराधियों के खिलाफ बरसठी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक दिन में 26 लोग गिरफ्तार

बरसठी, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बरसठी पुलिस ने एक दिन में 26 लोगों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान का नेतृत्व प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने किया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए लोगों में दहेज उत्पीड़न के मामलों में वांछित 2 आरोपी, न्यायालय के आदेश पर 5 वांछित अभियुक्त, चोरी के एक मामले का आरोपी तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से 18 व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस की सक्रियता से अपराधियों में खलबली मची हुई है और क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी तथा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है।

 5 वांछितों को किया गया गिरफ्तार

अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में न्यायालय द्वारा जारी वारंटी में राममिलन सिंह पुत्र गोला प्रसाद सिंह, चंदन सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी महमूदपुर बडेरी एवं दीपक कुमार पुत्र स्व. राधेश्याम निवासी भदरांव, मोहम्मद सिराज पुत्र जलालुद्दीन, शमा बानो उर्फ नीलम पुत्री स्व. मुस्तफा ग्राम बरसठी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

 मीरगंज का शातिर चोर चढ़ा बरसठी पुलिस के हत्थे

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस टीम ने धारा 331 (4), 305 (4), 115(2), 352, 351 (3) बी एन एस में वांछित अभियुक्त साहब लाल गौतम पुत्र सभाजीत गौतम निवासी ग्राम मीरगंज थाना मीरगंज को चोरी की 1 बैट्री के साथ बरसठी रेलवे फाटक से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 दहेज हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा सलाखों के पीछे

बीते दिनों बरसठी थाना क्षेत्र के महुआरी बनकट गांव में विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में स्थानीय थाने पर धारा 85, 80 (2) बीएनएस एवं  3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसमें दो आरोपी सुबराती अली पुत्र मुंशी अली, दूसरा आरोपी मुंशी अली पुत्र स्व. फेरई अली निवासी महुआरी बनकट को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

 शान्ति व्यवस्था के दृष्टिगत 18 व्यक्तियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में बरसठी पुलिस टीम ने शांति व्यवस्था के दृष्टिगत कुल 18 व्यक्तियों को स्थानीय थाने के भिन्न-भिन्न स्थानों से धारा 170 बीएनएस के तहत हिरासत में लेकर चालान के लिए माननीय न्यायालय भेज दिया।

 26 लोगों की गिरफ्तारी में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव, उ.नि. राजकुमार वर्मा, उ.नि. अनिल वर्मा, उ.नि. अजय तिवारी, उ.नि. सुरेंद्र सिंह, उ.नि. शैलेंद्र दुबे, उ.नि. अमरीश सिंह, उ.नि. पारसनाथ यादव, हे.कां. उमाशंकर सिंह, हे.कां. अजय यादव, हे.कां. कौशल सिंह, हे.कां. दिलीप बिन्द, हे.कां. राकेश कुमार, कां. अभिषेक यादव, रि.का. संदीप गौड़, रि.का. अंकित, रि.म. का. अंकिता मौर्या शामिल रहे।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534