सुइथाकला, जौनपुर। अपराधियों और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सरपतहां पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को पट्टी नरेन्द्रपुर चौराहे से पकड़कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए किशन लोना पुत्र शिव प्रसाद निवासी नगरतलाव पडरिया, थाना सोरांव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ स्थानीय थाने में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक शैलेश सिंह, कांस्टेबल सर्वेश गौड़ और कांस्टेबल अनिल निषाद शामिल रहे।
