जानकारी के अनुसार अब्बोपुर निवासी प्रमोद बिन्द (22) पुत्र संतू बिन्द शुक्रवार सुबह मजदूरी करने के लिए आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित फूलेश गांव गया था। निर्माण कार्य के दौरान मकान के पास से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और नीचे गिर पड़ा।
मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि प्रमोद तीन भाइयों में मंझला था। उसकी शादी दो माह पहले शाहगंज क्षेत्र के बड़ागांव में हुई थी। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
