मुरली फाउंडेशन के अध्यक्ष अमित पांडेय ने बताया कि संस्था मानव सेवा, गौ सेवा और पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर मिलने से बालिका को घर के एक कमरे तक सीमित रहने के बजाय बाहर की दुनिया को देखने और समझने का अवसर मिलेगा।
बालिका के परिजनों से बातचीत के दौरान संस्था के सदस्य नित्यानंद पांडेय ने बताया कि जानकारी के अभाव में अब तक उसका आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बन पाया है। इसी कारण वह सरकार द्वारा संचालित दिव्यांगजन कल्याण योजनाओं का लाभ भी नहीं प्राप्त कर सकी है।
इस पर सदस्य केके मिश्र ने ग्राम सहायक को आवश्यक निर्देश देते हुए बालिका का आधार कार्ड और दिव्यांग प्रमाण पत्र जल्द बनवाने की प्रक्रिया शुरू कराने को कहा, ताकि उसे सरकारी सहायता और योजनाओं का लाभ मिल सके।
संस्था के सदस्य नवीन मिश्र ने परिजनों को आश्वस्त किया कि भविष्य में भी जरूरत पड़ने पर मुरली फाउंडेशन यथासंभव सहयोग करता रहेगा। इस अवसर पर संस्था के सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित रहे।
