Jaunpur News : तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से कुत्ते की मौत, मॉर्निंग वॉक पर निकले लोग सुरक्षित

सिरकोनी, जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के शिवपुर नहर पुलिया के समीप गुरुवार सुबह तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई। वहीं मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोग समय रहते सड़क से हट गए, जिससे वे सुरक्षित बच गए।

जानकारी के अनुसार शिवपुर गांव निवासी रामायण सिंह और अनिरुद्ध सिंह उर्फ मखन्चु सुबह बेलाव-कबुलपुर मार्ग पर टहल रहे थे। उनके साथ उनका पालतू कुत्ता भी चल रहा था। इसी दौरान बेलाव की ओर से आ रहा मिट्टी लदा एक तेज रफ्तार डंपर कुत्ते की चपेट में आ गया।

घटना के बाद डंपर असंतुलित हो गया। स्थिति को देखते हुए दोनों लोग तत्काल सड़क छोड़कर खेत की ओर चले गए, जिससे कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई। हालांकि कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डंपर को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। थानाध्यक्ष प्रशांत सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और डंपर तथा चालक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया।

पुलिस मामले की जांच कर आगे की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534