जौनपुर। स्थानीय कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित त्रिदिवसीय स्टॉल, विकास प्रदर्शनी और सांस्कृतिक कार्यक्रम 2026 सुशासन को समर्पित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 140 करोड़ देशवासियों की निरंतर सेवा के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विकास प्रदर्शनी (पहले और अब) लगाया गया। इस मौके पर गिरीश चन्द्र यादव राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश एवं बृजेश सिंह विधान परिषद सदस्य ने उद्घाटन किया। वहीं टीबी के विषय में 12 वर्ष पहले और 12 वर्ष बाद की तुलनात्मक टीम एन.टी. ई. जौनपुर द्वारा उपस्थित लोगों को विस्तृत जानकारी भी दी गयी। इस दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान के क्रम में जनपद चल रहे 100 दिवसीय सघन अभियान को सफल बनाने के लिये आह्वान किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन., मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया, टीबी अस्पताल के सुशील अग्रहरि, सुरेन्द्र निषाद सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
Jaunpur News : स्टॉल, विकास प्रदर्शनी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन
byJaunpur Live
-
