पुलिस को दी गई शिकायत में जूड़ापुर गांव निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह 9 जून को शाहमऊ गांव में एक रिश्तेदारी के शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान कुछ युवक महिलाओं और युवतियों पर टिप्पणी कर रहे थे।
सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि विरोध करने पर सोहन, विजय, अंकुश और विशाल सहित अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। घटना में उनके हाथ में चोट आई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान गाली-गलौज भी की गई और धमकी दी गई। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार नामजद और दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
