Jaunpur News : किड्स समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने दिखाई पाक-कला, बने मास्टर शेफ

शाहगंज, जौनपुर। लायंस क्लब शाहगंज खुशबू द्वारा आयोजित किड्स समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने उत्साहपूर्वक मास्टर शेफ गतिविधि में भाग लेकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने बिना आग के बनने वाले विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजन तैयार कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने कई आकर्षक और स्वादिष्ट व्यंजनों की सुंदर सजावट एवं प्रस्तुति कर अपनी पाक-कला का परिचय दिया। इस गतिविधि का उद्देश्य बच्चों में आत्मनिर्भरता, रचनात्मक सोच और स्वस्थ खान-पान के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।

क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों के उत्साह, मेहनत और प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर उनके प्रयासों की प्रशंसा की गई।

समर कैंप में आयोजित विभिन्न गतिविधियों को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। कई बच्चों ने कैंप की अवधि बढ़ाने की भी इच्छा जताई। कैंप के सफल संचालन में निवेदिता जायसवाल, भाग्यश्री जायसवाल, अंशिका यादव, नेहा, संजना, काजल, हर्षिता सहित अन्य सहयोगियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534