जौनपुर। दीवानी न्यायालय परिसर में अधिवक्ता परिषद काशी प्रान्त एवं जनपद इकाई के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की कार्यप्रणाली, विस्तार और भावी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व काशी प्रान्त के महामंत्री नीरज सिंह एडवोकेट ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री नीरज सिंह ने संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए नियमित मासिक बैठकों के आयोजन पर जोर दिया। साथ ही परिषद के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में संगठन विस्तार, अधिवक्ता हितों और विभिन्न सामाजिक एवं विधिक विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम में काशी प्रान्त से भानु प्रकाश सिंह एडवोकेट, सुरेन्द्र नाथ शुक्ल तथा जनपद इकाई से अध्यक्ष रणंजय सिंह एडवोकेट, महामंत्री सुनील पांडेय, उपाध्यक्ष सुनील गुप्ता, ज्ञानेन्द्र दूबे, अजीत सिंह, मंत्री रोहिणी पाण्डेय, आनन्ददेव तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष अतुल सोनकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं अधिवक्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को मजबूत बनाने और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।
