Jaunpur News : उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मिला प्रशस्ति पत्र, स्वास्थ्य योजनाओं की दी जानकारी

जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग जौनपुर द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए आमजन को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर आयुष्मान भारत योजना के लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए गए तथा टीबी मरीजों को निःक्षय पोषण पोटली प्रदान की गई।स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विभागीय कर्मचारियों एवं इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले लोगों ने इसे अपने कार्यों के प्रति प्रेरणा बताया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने लोगों से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं और सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। 

उन्होंने कहा कि विभाग आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रहा है।कार्यक्रम में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. प्रभात कुमार, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नरेन्द्र सिंह, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यव्रत त्रिपाठी सहित स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. सुशील अग्रहरी ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534