Jaunpur News : श्री दुर्गा पूजा महासमिति की 26वीं चयन प्रक्रिया सम्पन्न

मनीषदेव पुन: अध्यक्ष एवं मनीष गुप्ता महासचिव चुने गये

जौनपुर। श्री दुर्गा पूजा महासमिति की 26वीं चयन प्रक्रिया प्रधान कार्यालय नवदुर्गा शिव मंदिर नखास में अध्यक्ष मनीष देव मंगल की अध्यक्षता में हुई। आम सभा में दो वर्षीय प्रबंध समिति के कार्यकाल के भंग की पुष्टि की गई। महासमिति के पूर्व परम्परानुसार चयन समिति सदस्यगण संरक्षक मण्डल से शोभनाथ आर्य, चंद्र प्रताप सोनी, विंध्याचल सिंह, श्रीकांत महेश्वरी, संतोष सिंह एवं राधेकृष्ण ओझा के साथ निखिलेश सिंह द्वारा 1 वर्ष के लिए पुनः वर्तमान अध्यक्ष मनीष देव मंगल एवं महासचिव मनीष गुप्ता का चयन किया गया। इस पर उपस्थित विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने चयनित अध्यक्ष व महासचिव को बधाई दिया।वहीं संरक्षक मण्डल के सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आगामी दुर्गा पूजानोत्सव की भव्य एवं विराट तैयारी हेतु निर्देश एवं मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही कहा गया कि महासमिति का स्वर्ण जयन्ती वर्ष आ रहा है जिसकी भव्य तैयारी हम सभी को मिलकर एक टीम वर्क के साथ करना है। वहीं विशिष्ट सदस्य शशांक सिंह व मोती लाल यादव ने दुर्गा पूजा को भव्य बनाने पर सदन में सुझाव दिया।नवचयनित अध्यक्ष मनीषदेव ने कहा कि नवरात्र दुर्गा पूजानोत्सव बहुत भव्य व दिव्यता के साथ मनाया जाएगा। साथ ही मंत्री जी से मुलाकात के बाद मिले आश्वासन के अनुक्रम में विसर्जन शक्ति कुंड के सौन्दर्यीकरण व पक्के कुंड का निर्माण नवरात्रि पूर्व कर लिया जायेगा।उक्त अवसर पर अनिल अस्थाना, लालचन्द निषाद, नीरज सिंह, अनिल साहू, अतुल सिंह, विवेक सिंह के साथ महेश जायसवाल, राजन अग्रहरि, विजय गुप्ता, गणेश साहू, संजय मोदनवाल, अमित गुप्ता, विष्णु गुप्ता, मो. शाहिद, अजय गुप्ता, धीरज जायसवाल, रतनदीप निषाद, राजदेव यादव, सोमेश गुप्ता, नीरज शाह, सुनील जायसवाल, विनोद अग्रहरि, अंशु निषाद, दयाशंकर सेठ उपस्थित रहे। बैठक को भव्य सफल बनाने में विवेक जायसवाल, ज्ञानेंद्र दुबे एडवोकेट, दीपक श्रीवास्तव, लालता सोनकर, सर्वेश यादव, कृष्णा सोनी, महेंद्र अग्रहरि आदि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। सभा का संचालन महासचिव मनीष गुप्ता ने किया।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534