Jaunpur News : सिपाह चौराहे पर हाईवे किनारे गहरा गड्ढा, हादसे का खतरा


जौनपुर। सिपाह चौराहे पर पुलिस चौकी के बगल में हाईवे किनारे सीवर लाइन के कार्य के बाद गहरा गड्ढा बन गया है। गड्ढा सड़क के बेहद करीब होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर लगातार वाहनों का आवागमन रहता है। ऐसे में रात के समय गड्ढा दिखाई नहीं देने से किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों ने संबंधित विभाग से गड्ढे की तत्काल घेराबंदी कराने और सड़क किनारे की स्थिति दुरुस्त कराने की मांग की है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे लोगों ने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534