Jaunpur News : लावारिस शवों के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के लिए वाहन उपलब्ध कराने की मांग

जौनपुर। नगरीय क्षेत्र में मिलने वाले लावारिस शवों को मर्चरी से पोस्टमार्टम हाउस और वहां से अंतिम संस्कार स्थल तक ले जाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। इस संबंध में समाजसेवी एवं पूर्व सभासद प्रतिनिधि लाल बहादुर यादव ‘नेपाली’ ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर समस्या के समाधान की मांग की है। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि जनपद के नगरीय क्षेत्र में लावारिस शव मिलने के बाद उन्हें सदर अस्पताल की मर्चरी से पोस्टमार्टम हाउस सिद्दीकपुर और पोस्टमार्टम के बाद सिद्दीकपुर से रामघाट तक ले जाने के लिए कोई निर्धारित वाहन उपलब्ध नहीं है। इससे लावारिस शवों के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में परेशानी होती है।

उन्होंने जिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लेते हुए लावारिस शवों को निर्धारित स्थानों तक पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि वाहन उपलब्ध होने से ऐसी परिस्थितियों में शवों के पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सकेगी।
और नया पुराने

Contact us for News & Advertisement

Profile Picture

Ms. Kshama Singh

Founder / Editor

Mo. 9324074534