जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक वृद्ध व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बताया जाता है कि वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर मेहरावां स्टेशन के पास गुरुवार सुबह वृद्ध व्यक्ति ट्रेन के सामने कूद गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास शुरू कर दिया है। समाचार लिखे जाने तक वृद्ध की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल के साथ मृतक की पहचान कराने में जुटी हुई है।
Jaunpur News : ट्रेन के सामने कूदकर वृद्ध ने दी जान, शिनाख्त नहीं
byJaunpur Live
-
